1 जनवरी 2014 - 20:30
रूस और ईरान के सहयोग से अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

सीरिया के प्रधानमंत्री वाएल अल हलक़ी नें कहा है कि रूस और इस्लामी रिपब्लिक ईरान के साथ सीरिया का सहयोग सीरिया की जनता के लिये बहुत अच्छे राजनीतिक फ़ायदे का कारण है।

सीरिया के प्रधानमंत्री वाएल अल हलक़ी नें कहा है कि रूस और इस्लामी रिपब्लिक ईरान के साथ सीरिया का सहयोग सीरिया की जनता के लिये बहुत अच्छे राजनीतिक फ़ायदे का कारण है। इरना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के प्रधानमंत्री नें कल देश की पार्लिमेंट के सदस्यों से मुलाक़ात में यह सम्भावना ज़ाहिर की कि इन फ़ायदों का सिलसिला जेनेवा-2 काफ़्रेंस के दौरान भी जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर चीन और रूस संयुक्ता राष्ट्र में वीटो का इस्तेमाल न करते तो आज सीरिया के हालात बिल्कुल अलग होते और सीरिया पर ज़्यादा दबाव डाला जाता। सीरिया के प्रधानमंत्री नें आगे कहा कि अगर कोई यह सोचता है कि सीरिया का प्रतिनिधिमंडल स्ता दूसरों के हाथों में देकर जेनेवा काँफ़्रेस में भाग लेगा तो यह उनकी भूल होगी। उन्होंने यह भी कहा कि सीरिया की सरकार बातचीत के दौरान लाए जाने वाले मुद्दों पर बात करेगी लेकिन वह कोई भी ऐसा फ़ैसला नहीं करेगी जो सीरिया की जनता के हित में न हो।